*आंगन में खेल रही 7 साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव*
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2026 at 06:59 PM , 0लखीमपुर खीरी। जिले में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। धौरहरा वन रेंज के बौझिया गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे घर के आंगन में खेल रही सात साल की बच्ची को तेंदुआ जबड़े में दबाकर उठा ले गया। पिता ने शोर मचाते हुए करीब 200 मीटर तक तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह गन्ने के खेत में घुसकर ओझल हो गया।
रातभर तलाश के बाद मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची का शव घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में था और सिर धड़ से अलग था।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर धौरहरा क्षेत्र की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments