*मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठवें चरण के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों की शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2026 at 06:50 PM , 0मितौली, खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति विशेष अभियान’ के छठवें चरण के अंतर्गत संविलियन विद्यालय चपरदहा, विकास खंड मितौली, जनपद खीरी के छात्र-छात्राओं द्वारा गाँव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नाटकीय प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को समझाया कि बेटियों की शिक्षा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि “बेटी पढ़ेगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।” बालिका शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद शर्मा, शिक्षक निर्मल कुमार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज सहित अन्य उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं की इस सराहनीय पहल ने शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
“बेटी है परिवार की शान, शिक्षा से बढ़ेगा देश का मान।”






_page-0001.jpg)
























Comments