कस्ता विधानसभा में तेली साहू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से बैठकों का किया गया आयोजन

लखीमपुर खीरी , 0

2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठकों का दौर हुआ तेज, बैठक में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए 

मितौली-खीरी। आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठित करने के उद्देश्य से राज्य मंत्री राम शंकर साहू लखीमपुर जिले में अपने प्रवास के दौरान नुक्कड़ सभाओं चौपालों के माध्यम  विकास खन्ड मितौली सभागार, फत्तेपुर, खुटी खुर्द, ढाखौरा, श्रीपालपुर आदि गांवों में तेली साहू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामशंकर साहू व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में समाज को संगठित करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के से सीधे संवाद किया गया लोगों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर  स्वागत अभिनंदन किया मुख्य अतिथि ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सर्व समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और अपने समाज को संगठित करने, आगामी चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की और पिछड़ा वर्ग के लोगों को संबोधित किया और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे हैं मुद्दों पर राज्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है विपक्ष द्वारा उठाए गए ओट चोरी के आरोपो को खारिज किया पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कहा मुझे सर्व समाज के लोगों का निरंतर आशीर्वाद मिलता रहा है योगी- मोदी डबल इंजन की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का सत प्रतिशत गरीबों तक पहुंचा है
कार्यक्रम में जिला मोर्चा के भूपेंद्र साहू , तेली समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश साहू, धर्मेंद्र मोदी, रामसेवक राठौर,दिनेश जायसवाल, शमशाद अली, मधु प्रधान, राहुल राठौर, सतीश राठौर, जय दयाल राठौर, सुरेश राठौर, प्रजल शुक्ल, चंदा राठौर सर्वश राठौर संजय राठौर प्राशू राठौर,सहित सैकड़ों की संख्या में सम्मानित नागरिक,साहू समाज के लोग भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top