बांकेगंज में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, युवाओं को बताए आदर्श,

लखीमपुर खीरी , 3

गोला गोकर्णनाथ खीरी,

बांकेगंज के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में वैश्य समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।

समाज के वरिष्ठजनों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दानवीर, दूरदर्शी शासक और समाजवाद का प्रणेता बताया। उन्होंने कहा कि उनकी ‘एक रुपया, एक ईंट’ की परंपरा सामाजिक सहयोग, समानता और परस्पर सद्भाव का संदेश देती है।

विनोद गोयल ने युवाओं से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने और समाज की एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जयंती का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने महापुरुष के विचारों और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण और जलपान कराया गया। इस अवसर पर रामेश्वर दयाल अग्रवाल, गोविंद राम गोयल, महावीर प्रसाद जिंदल, मुरलीधर गोयल, सतीश गोयल, नेतराम गोयल, जानकी प्रसाद गोयल और ज्ञानचंद अग्रवाल बजरंग अग्रवाल रमेश गोयल मनोज गोयल हरिकिशन गोयल अवनीश गोयल राजेंद्र अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top