रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ ने ‘प्रोजेक्ट उज्ज्वल’ के तहत चलाया स्वच्छता अभियान,
लखीमपुर खीरी Oct 11, 2026 at 06:45 PM , 1गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नवरात्र के पावन प्रथम दिवस पर रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ द्वारा मंडल 3120 के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘उज्ज्वल’ के अंतर्गत रविवार को लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने मंदिर प्रांगण एवं उसके प्रथम तल की साफ-सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
मंडल प्रोजेक्ट ‘उज्ज्वल’ का उद्देश्य स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं जनजागरूकता जैसी गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ समाज में स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
अभियान के दौरान सदस्यों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते हुए लोगों से धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की। क्लब की इस पहल का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह, सचिव अभिषेक वर्मा, पीडीआरआर कर्म सिंह, जेडआरआर सर्वेंद्र अनुराग, पूर्व अध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा,आनंद प्रताप सिंह, आदेश वर्मा, एवं मंदिर के पुजारी जी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments