किसान नेता ने श्रमदान कर 15 दिनों से बंद मार्ग को किया चालू, अधिकारियो को ज्ञापन आदि न देकर स्वयं ग्रामीणो की मदद से बंद रास्ते को किया चालू,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,

विगत दिनो हुई अत्यधिक बरसात के लखीमपुर सदर ब्लाक के गांव शेरपुर मे शेरपुर सकेथू मार्ग पर  पानी के बहाव के कारण कट गया था, जो लगभग 15 दिनों से बंद चल रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणो ने किसान नेता अंजनी दीक्षित को दी, जिसके पश्चात 
किसान नेता अंजनी दीक्षित ने ग्रामीणो अतुल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, नैमिष कुमार, शिवम मिश्र, आलोक दिक्षित, अंकुश व अन्य ग्रामीणो के साथ श्रमदान करने के लिए मौके पर पहुंचे, और वहां पर फावड़ा व कुदाल से कार्य जारी कर दिया, किसान नेता को कार्य करते देख पडोसी गांव सकेथू  निवासी ज्ञानेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, मकसूद अली, रहीमुद्दीन मुंनशेर भी मौके पर पहुंच गए,  और सभी लोगों ने श्रमदान कर कुछ ही घंटो मे बरसात से कटे रास्ते को दुरूस्त कर दिया,
और मार्ग पर चार पहिया वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया, जिसकी प्रशंसा सभी ग्रामीण व आस पास के लोग भी  कर रहे हैं,
 इस अवसर पर किसान नेता ने बताया कि समयदान श्रमदान सभी को करना चाहिए जो देश के हित में सबसे आवश्यक है।

Related Articles

Comments

Back to Top