वन विभाग ने जंगली सुअर का मांस बेंचते एक को रंगेहाथ पकड़ा,
लखीमपुर खीरी Oct 11, 2026 at 06:50 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी, वनरेंज महेशपुर की बिलहरी बीट में जंगली जानवरों का शिकार कर उसके मांस को बेंचते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़े जाने की चर्चा फैली है। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पूंछतांछ करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को वन विभाग ने बिलहरी बीट के गांव मदारपुर बसही निवासी दिनेश कुमार को कैमहरी गांव से जंगली सुअर का मांस बेंचते हुए रंगेहाथों पकड़ा , वनविभाग के अनुसार आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जिसमें आरोपी ने दो अन्य साथियों के सहयोग से विद्युत करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की बात स्वीकारी है। वन विभाग विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
लोगों का कहना है कि छेत्र में आये दिन जंगली जानवरों का शिकार होता रहता है, शिकारी बे खौफ रात-दिन शिकार करतें हैं, वन्यजीवों की सुरक्षा का जिम्मा वाचरों के जिम्मे है।
शनिवार को मदारपुर बसही व कोडरी गांव की सीमा पर मिले मृत नीलगायों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विद्दुत करंट से मौत की पुष्टि हुई है।विभाग ने दोनों नीलगायों को जमीन में गढ्ढा खोदकर दफन करा दिया है।
महेशपुर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि शिकार करने एक आरोपी को पकड़ा गया है,जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments