*तिकुनियां कोतवाली परिसर में क्षेत्र के दुराचारियों लोगों को दिलाई गई शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की शपथ*
लखीमपुर खीरी Oct 11, 2026 at 06:25 PM , 6तिकुनिया खीरी
आज कोतवाली तिकुनिया परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थानाध्यक्ष तिकुनिया के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यक्तियों को थाना स्थानीय पर एकत्र कर पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक या असमाजिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प:
पुलिस के समक्ष उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे कानून का पूरी तरह पालन करेंगे, क्षेत्र में शांति बनाए रखेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह आचरण करते हुए समाज की मुख्यधारा में अपना जीवन व्यतीत करेंगे।
पुलिस प्रशासन की इस अनूठी और सुधारात्मक पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल कायम करने में मदद मिलेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments