इटारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लखीमपुर खीरी Oct 11, 2026 at 06:25 PM , 8पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जरूरतमंद मरीजों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण
मैगलगंज, खीरी। ग्राम इटारा में रविवार को पत्रकार शोभित शुक्ला के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय और पुण्य का कार्य है। शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आंखें बेहद अनमोल हैं। आंखों की रोशनी के बिना जीवन अंधकारमय हो जाता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना बड़ी सेवा है।
शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पहुंची, जिसने ग्रामीणों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को उपचार के लिए सीतापुर स्थित अस्पताल ले जाया गया।
शिविर में लिधियाई ग्राम प्रधान गौरव शुक्ला, पत्रकार नरेंद्र मिश्रा, रानू बाजपेयी, प्रधान मेघनाद, प्रधानाध्यापक रवि अवस्थी, सौरभ मिश्रा, देवेंद्र बाजपेयी, रोहित यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments