*बज़्मे फ़रोगे अदब ने कस्बा खीरी में कराया तकरीरी और क्विज़ का मुकाबला*

लखीमपुर खीरी , 6

*तकरीरी मुकाबले में हाफ़िज़ यूनुस ने पहला और हाफ़िज़ हशमत दूसर व तीसरा मुकाम मो0 जुनैद रज़ा को मिला*

*इस्लामी क्विज़ के मुकाबले में पहला इनाम शादाब रज़ा, दूसरा इक़रा फिरदौस व तीसरा मो0 शकील को मिला*
फ़ोटो
खीरी टाउन- खीरी।बज़्मे फ़रोगे अदब को ओर से कस्बा खीरी में  तकरीरी और इस्लामी क्विज़ का मुकाबला कराया गया, जिसमें तकरीरी मुकाबले में हाफ़िज़ यूनुस ने पहला हाफ़िज़ हशमत दूसर व मो0 जुनैद रज़ा को तीसरा मुकाम मिला वहीं इस्लामी क्विज़ के मुकाबले में पहला इनाम शादाब रज़ा, दूसरा इक़रा फिरदौस व तीसरा मो0 शकील को मिला। क़ाज़ी- ए-शहर मुफ़्ती अल्ताफ़ हुसैन सरपरस्त और मुफ्ती अब्दुल हबीब और आजाद हुसैन निर्णायक की भूमिका में रहे, निज़ामत कारी अख़्तर रज़ा ने की।
  इस दौरान बज़्मे फ़रोगे अदब के सदर आमिर रज़ा ने कहा कस्बा खीरी में जो मदरसे के बच्चों को तालीम दी जा रही है, उसको तकरीर मुकाबले के जरिए आवाम के बीच लाने की कोशिश की गई, ताकि उनकी सलाहियत को अवाम के सामने लाया जा सके और उनकी हौसला अफ़ज़ाई हो सके। 
  प्रोग्राम में सरपरस्त की हैसियत से मौजूद क़ाज़ी-ए-शहर लखीमपुर मुफ़्ती अल्ताफ़ हुसैन ने कहा इस तरीके के प्रोग्रामो के ज़रिए दीन को फ़रोग़ मिलता है।
तकरीरी मुकाबले में पहला और दूसरा इनाम मदरसा फैज़ाने तज्जुशसरिया के हाफ़िज़ यूनुस व हाफ़िज़ हशमत को मिला। तीसरा इनाम मदरसा गरीब नवाज के मो0 जुनैद रज़ा को मिला। इसके अलावा मुकाबले में हिस्सा लेने वाले मदरसा फैजाने मुस्तफा के हाफिज मोहम्मद गुफरान, मदरसा अफजलूल मदारिस के हाफिज मोहम्मद सलमान रज़ा व रेहान रज़ा, मदरसा गरीब नवाज के मोहम्मद हुसैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह इस्लामी क्विज़ के मुकाबले में 150 लोगो ने हिस्सा लिया जिसमे 85 लोगो के सवाल सही पाए गए और उसमें पहला इनाम शादाब रज़ा, दूसरा इक़रा फिरदौस व तीसरा मो0 शकील को मिला।इसके अलावा  रेहान रज़ा टण्डन,अफहम एजाज़, उज़्मा जैनब, मो0 मतीन, मो0 अरशान, कारी वारिस, मो0 दाऊद और डॉ राशिद तालागांवी को सांत्वना इनाम दिया गया। प्रोग्राम में मौलाना हारून, कारी वारिस, मौलाना अशफ़ाक़, हफ़ीज़ रक़ीब, हाफिज़ मतीन, हाफ़िज़ हारिश और निज़ात कर रहे कारी अख्तर रज़ा के अलावा बज़्म के सेक्रेटरी डॉ एहराज़, शायर इल्यास चिश्ती, मौलाना जावेद अख्तर, सैफुल इस्लाम,नफ़ीस वारसी, उमर हनीफ, शहबाज़ हैरत चिश्ती, इमरान रज़ा बरकाती, हसन अंसारी, अय्यूब अंसारी, वसीक कुरैशी, नाजिम मीर, नसीम लखीमपुरी, मदरसा सुलताने हिन्द के प्रबंधक शादाब रज़ा, जावेद खान, मंज़ूर अली, साबिर अली, मोनू शाह, वकील मंसूरी, आरिफ खान, बासिद खान,मो0 शोयब सर्राफा, सारंग मोबाइल सेंटर से मो0 शाहिद, शीबू अंसारी,फ़ज़ल मो0 यूनुस सहित कस्बे के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top