एनएच 730 पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए भाकियू सम्राट ने सीएम और केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी।जनपद में एनएच 730 गोलागोकर्णनाथ बहराइच रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और असमय जा रही जानों को रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) अराजकनैतिक ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक अनुरोध पत्र भेजकर जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव और जिला उपाध्यक्ष अमर पाल सिंह द्वारा भेजे गए इस पत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर 6 मुख्य सुझाव और मांगें रखी गई हैं,डिवाइडर का निर्माण एनएच 730 के बीच में डिवाइडर बनाया जाए ताकि दोनों तरफ का ट्रैफिक अपनी-अपनी लेन में चले और आमने-सामने की टक्करों पर रोक लग सके।यातायात नियमों के बोर्ड और रेडियम पट्टियां:दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में यातायात नियमों के बड़े बोर्ड लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाए और सड़कों पर रेडियम युक्त पट्टियां बनाई जाएं।स्ट्रीट लाइट और रेडियम लाइट का सुधार:एनएच-730 पर बने उपरिगामी सेतु पर खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए और वहां रेडियम लाइटें लगाई जाएं।संकेतक बोर्ड और लाइट व्यवस्था: एनएच 730 पर ट्रक लेन के पास रेडियम सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं। इसके साथ ही आरटीओ ऑफिस, राजापुर रेलवे ओवरब्रिज, रामापुर कस्बा, नकहा कस्बा, छाउछ ओवरब्रिज और अग्रवाल ऑटो मोटर के पास लाइटें और रेडियम पट्टियां दुरुस्त की जाएं।अवैध पार्किंग पर रोक: हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े रहने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई हो।डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई:जनपद में अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, क्योंकि इनसे बड़े हादसे होते हैं और कई परिवार बिखर जाते हैं।
यूनियन के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि जनहित से जुड़े इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाए, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top