मैलानी नानपारा रेल बंद होने से यातायात को घनघोर संकट

लखीमपुर खीरी , 0

 तिकुनिया खीरी
 मैलानी नानपारा मीटर गेज पर संचालित दो जोड़ी रेल बीते मांह 1 सितंबर से सड़क किनारे शारदा नदी का पानी आने से बंद कर दी गई थी इसके बाद से रेल लगातार बंद चल रही है पिछले साल भी रेल बंद की गई थी जिसके चलते यात्रियों को बहराइच गोंडा जाने के लिए घनघोर संकट उठाना पड़ता है तराई विकास संस्थान तथा क्षेत्र के किसानों मजदूर छात्रों ने रेलवे प्रशासन से अभिलंब रेल संचालन चालू कराए जाने की मांग की है
 भारत नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन तिकुनिया से नेपाली तथा क्षेत्रीय लोग दूर शहरो को जाने के लिए तरस रहे हैं मैलानी नानपारा रेल लाइफ लाइन के रूप में काम करती है तराई विकास संस्थान महामंत्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा यह रेलवे लाइन भी काफी पुरानी जर्जर हो चुकी है जिसके चलते जरा सी खराबी आने पर रेल संचालन बंद कर दिया जाता है जिसके मुसीबत बॉर्डर के लाखों जनता को उठानी पड़ती है क्योंकि तिकुनिया से बहराइच गोंडा जाने के लिए डग्गामार साधन भी नहीं है किराना व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष अनिल महावर ने बताया व्यापारियों का व्यापार चौपट होता जा रहा है छात्र संघ के प्रभात,सतीश,राकेश यादव ने बताया छात्रों को पलिया नानपारा बहराइच डिग्री कॉलेज में जाने के लिए भीषण मुसीबत उठानी पड़ रही है मजदूर मुन्ना ने बताया रेल बंद होने से इलाज के लिए पलिया नानपारा पहुंचने में भारी मुसीबत है

Related Articles

Comments

Back to Top