पर्यावरण मित्र समूह ने राजीव जायसवाल और प्रीति जायसवाल को 'हरियाली मित्र सम्मान' से नवाजा

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी।बोनसाई और पौधों की क्राफ्टिंग के लिए वर्षों से कार्य कर रहे राजीव जायसवाल एवं उनकी पत्नी प्रीति जायसवाल को पर्यावरण मित्र समूह द्वारा हरियाली मित्र सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर के छाया कुँआ नौरंगाबाद निवासी आटा चक्की व्यवसाई एवं पर्यावरण प्रेमी राजीव जायसवाल वर्षों से बोनसाई, क्राफ्टिंग और सीडस से नवीन पौधों को तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इसी जुनून और पर्यावरण प्रेम को सराहते हुए पर्यावरण मित्र समूह ने उन्हें हरियाली मित्र सम्मान से विभूषित किया। राजीव जायसवाल ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि वे बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव रखते थे और स्थान की कमी के चलते ही उन्हें बोनसाई का ख्याल आया जो धीरे धीरे शौक और फिर आय का जरिया भी बन गया। पर्यावरण मित्र समूह के पदाधिकारियों ने राजीव जायसवाल के इस अद्भुत शौक, घर की लगभग सभी छतों पर आच्छादित हरे भरे पौधों और उनकी देखरेख की प्रशंसा करते हुए निकट भविष्य में पर्यावरण मित्र समूह द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में अपने पौध संग्रह, बोनसाई और  क्राफ्टिंग कला के प्रदर्शन की अपील की जिसे उन्होंने स्वीकार किया।इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह रजि. के अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष राम मोहन गुप्त एवं मयूरी नागर, सचिव संजय कुमार गुप्ता, प्रबंधकारिणी सदस्य सपना कक्कड़ एवं पूजा सिंह चौहान सहित बबीता गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top