*तिकुनिया पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी Oct 10, 2026 at 05:42 PM , 0तिकुनिया (खीरी)
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिकुनिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त: मयंक अग्रवाल (पुत्र स्व. भरत अग्रवाल)
निवासी: बेलराया, थाना तिकुनिया, जनपद खीरी
आयु: करीब 29 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान: तकियापुरवा मोड़
दिनांक व समय: 10 अक्टूबर 2026, समय दोपहर करीब 12:45 बजे
पंजीकृत मुकदमे का विवरण
अभियुक्त के विरुद्ध थाना तिकुनिया पर निम्नलिखित धाराओं में मुकदमा दर्ज था:
मुकदमा अपराध संख्या: 155/2026
धाराएं: 78(1)(I) / 351(2) बीएनएस (BNS) एवं 11(IV) / 12 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार वांछित अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments