*नगला मरौचा में गूंजा पहलवानों का दमखम, हजारों दर्शकों ने लिया दंगल का रोमांच*

लखीमपुर खीरी , 0

पलिया, लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला मरौचा में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराया। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू हुए। शानदार कुश्ती देखकर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल के कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और विजेता घोषित होने तक दर्शकों की नजरें अखाड़े पर टिकी रहीं। शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवान को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कार्यक्रम आयोजक उत्तम कुमार की टीम ने मुख्य अतिथि रवि गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन भारतीय पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। दंगल के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top