*पलिया को बड़ी रेल सौगात की उम्मीद, ब्रॉडगेज सर्वे में शामिल हुआ पलिया कलां स्टेशन*
लखीमपुर खीरी Oct 08, 2026 at 06:43 PM , 0*मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज परियोजना को लेकर RTI के जवाब में सामने आई अहम जानकारी*
पलिया, लखीमपुर खीरी। मैलानी-नानपारा प्रस्तावित ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को लेकर पलिया क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के उप मुख्य अभियंता/निर्माण-1 कार्यालय द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी RTI के जवाब में बताया गया है कि प्रस्तावित FLS (Final Location Survey) और DPR सर्वेक्षण में पलिया कलां रेलवे स्टेशन को शामिल किया जाना प्रस्तावित है।
RTI के जवाब के अनुसार मैलानी जंक्शन से भीरा रेलवे स्टेशन तक वर्तमान मीटर गेज लाइन के समानांतर नई ब्रॉडगेज लाइन बनाए जाने का प्रस्ताव है। वहीं भीरा से पलिया कलां रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नानपारा-मैलानी ब्रॉडगेज लाइन को मोड़ने का फिलहाल कोई प्लान नहीं बताया गया है। हालांकि, सर्वेक्षण में पलिया कलां रेलवे स्टेशन को मौजूदा स्थान पर ही प्रस्तावित किया गया है।
रेलवे के इस जवाब के सामने आने के बाद पलिया क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। लंबे समय से ब्रॉडगेज रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे लोगों का मानना है कि यदि प्रस्तावित सर्वे और DPR के बाद परियोजना आगे बढ़ती है, तो इससे पलिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है।
RTI से मिली जानकारी ने पलिया में ब्रॉडगेज रेल कनेक्टिविटी की उम्मीदों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है। अब लोगों की नजरें सर्वेक्षण और परियोजना की आगामी प्रक्रिया पर टिकी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments