इंदिरा एकादशी पर गूंजे खाटू श्याम के भजन, 17 नवंबर को होगा षष्ठम, विशाल संकीर्तन,
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 05:55 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला नगर के जय श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति गोला द्वारा इंदिरा एकादशी के उपलक्ष्य पर खुटार रोड डॉ मलिक के सामने सभी एकादशियों की भांति इस पितृपक्ष की एकादशी को भी खाटू श्याम भव्य संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा हुआ था, गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम सरस्वती वंदना के ततपश्चात संकीर्तन शुरू हुआ जिसमें अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए। सुंदर-सुंदर भजनों को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। जिसमें,
,गणपति पधारो मेरे कीर्तन मे,
,मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,
,ज़ब जिद पर आ गयी पार्वती,
,जैसे भावपूर्ण भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इंदिरा एकादशी पापों को नष्ट करने वाली तथा पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली होती है। राजा इंद्रसेन भी एकादशी के व्रत के प्रभाव से निष्कंटक राज्य करके अंत में अपने पुत्र को सिंहासन पर बैठाकर स्वर्गलोक को गये। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और खाटू श्याम की भक्ति में लीन हो गए। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इस संकीर्तन में सम्मिलित हुए और खाटू श्याम के जयकारों से मंदिर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन श्री खाटू श्याम बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी सन्तोष पाठक ने भक्तों को श्याम बाबा का आशीर्वाद दिया और सभी ने बड़े ही श्रद्धा-भाव से प्रसाद ग्रहण किया। जिसका कार्यक्रम स्थल पब्लिक इंटर कॉलेज का राजेन्द्र गिरि स्टेडियम का विशाल मैदान होगा,जिसमें षष्ठम विशाल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन 17 नवम्बर की सायं 7 बजे से शुरू होगा। जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संकीर्तन महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार कानपुर से शर्मा सिस्टर,दिल्ली से रितिक गुप्ता इंडियन आयडल कलाकार और श्री धाम वृंदावन से अमन मिश्री जी द्वारा अपनी मधुर आवाज से खाटू श्याम बाबा के सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्याम दीवानों से विन्रम निवेदन किया है नगरवासियों व क्षेत्र के श्याम प्रमियों को बाबा खाटू श्याम की संकीर्तन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर श्याम बाबा के भजनों का रसपान करें और कृतज्ञ हो।इस अवसर समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सेवादार सहित श्याम भक्त उपस्थित रहे,






_page-0001.jpg)
























Comments