सनशाइन हॉस्पिटल नें ममरी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प, गांवो तक स्वास्थ्य लाभ देना मिशन - डॉ कौशल वर्मा,

लखीमपुर खीरी , 3

गोला गोकर्णनाथ खीरी, लखीमपुर,गांवो तक स्वास्थ्य लाभ पंहुचाने के उद्देश्य से ममरी स्थित केडी मैरिज लान में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ कौशल के द्वारा किया है। जिसमें डॉ संजय कुमार एमबीबीएस,जनरल मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अमन वर्मा व हॉस्पिटल स्टाफ  मौजूद रहा। कैंप में क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर, खरगापुर, बरगदिया,झारा,खदनी, ममरी ,हैदराबाद आदि गांवो के तकरीबन 200 सौ  मरीजों नें निःशुल्क जांच व दवाएं प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ उठाया है। हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच, आर,बी,एस जांच, न्यूरोपैथी जांच, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई हैं। डॉ कौशल वर्मा ने बताया कि जरूरतमंद पीड़ित मानव की सेवा ही उनका धर्म है। हॉस्पिटल की तरफ से लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली जनपदों में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जा चुके हैं। यह आयोजन वर्षों से अनवरत जारी है।जिनमें हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं। वहीं कई जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के विकलांग उपकरण भी निःशुल्क दिए जा चुके हैं।इसके अलावा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना,बच्चों नगदी एवं पाठ्य सामग्री देना,गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद एवं उपहार देना भी शामिल है। बाढ़ की आपदा व अग्निपीड़ितों को मदद पहचाना उनका सेवा मिशन बना चुका है। गोला इलाके के सैकड़ो गांव के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के उद्देश्य से कैम्प लगाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top