श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया ब्रह्मा जी द्वारा श्रृष्टि उत्पत्ति, ध्रुव चरित्र का प्रसंग,
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2026 at 06:11 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय वाजपेई के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य गोविंद मिश्रजी महाराज ने ब्रह्मा जी द्वारा श्रृष्टि उत्पत्ति, ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया।
श्री नैमिषरण्य धाम के स्वामी नारदानंद आश्रम के आचार्य गोविंदजी मिश्र ने श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को सुनाया कि
भगवान विष्णु की नाभि-कमल से प्रकट होने के बाद जब ब्रह्मा जी को सृष्टि की रचना का निर्देश मिला, तो उन्होंने सबसे पहले अज्ञान और असमर्थता महसूस की। तब भगवान ने उन्हें चतुःश्लोकी भागवत का ज्ञान दिया। इस दिव्य ज्ञान और तप के बल पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि के क्रम को आगे बढ़ाया। सृष्टि को विस्तार देने के लिए ब्रह्मा जी ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों से मरीचि, अंगिरा, अत्रि, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु, भृगु, वशिष्ठ और दक्ष प्रजापति जैसे महान ऋषियों एवं प्रजापतियों को उत्पन्न किया। उन्होंने ध्रुव चरित्र के बारे में सुनाते हुएकहा कि ज्ञानी व्यक्ति कड़वे वचनों को सकारात्मक दिशा में लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।
उन्होंने भगवान श्रीहरि को पाने का संकल्प लिया और कठिन तपस्या से भगवान विष्णु को प्रसन्न किया। उनकी भक्ति से खुश होकर भगवान ने उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, सत्य, भक्ति और लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। कहा कि ध्रुव चरित्र सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और संकल्प से असंभव लक्ष्य भी पाया जा सकता है। कथा समापन के बाद आरती और श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मुख्य यजमान विजय वाजपेई, नीलम बाजपेई, अभय बाजपेई, सुरेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, रविंद्र कटियार, लवकुश शास्त्री, संजीव दीक्षित, विमलेश मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, अभिनव मिश्रा, नीता शुक्ला, शिवांगी, आरती सिंह भदोरिया, प्रियंका दीक्षित, कामिनी, गुड़िया मिश्रा सहित तमाम कथाप्रेमी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments