*जंगली जानवरों से फसल बर्बाद, सुहेली नदी में सिल्ट से किसान परेशान।*
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2026 at 06:05 PM , 5*किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपा पत्र, स्थलीय निरीक्षण और तत्काल कार्रवाई की मांग।*
लखीमपुर खीरी/पलिया कलां। पलिया कलां क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने और सुहेली नदी में भारी मात्रा में सिल्ट जमा होने की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा है। उन्होंने दोनों समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), उत्तर प्रदेश, लखनऊ अनुराधा वेमुरी को पत्र देकर पलिया क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।
पत्र में बताया गया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के कारण किसानों की खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए वन विभाग से प्रभावी और स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।
वहीं, सुहेली नदी में जमा सिल्ट की समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया है। नदी में लंबे समय से सिल्ट जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित होने की आशंका है, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से नदी का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सिल्ट की सफाई कराने का अनुरोध किया गया है।
बृज मौर्या ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक जल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना भी जरूरी है। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments