रपटा पुल पार करते समय मजदूर उल्ल नदी में बहा तेज बहाव से तलाश में बाधा, पीएसी की फ्लड टीम लगी
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2026 at 06:38 PM , 0लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रामापुर-जुलाहनपुरवा के बीच उल्ल नदी पर बने रपटा पुल पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। लखपेड़ागंज निवासी जाबिर अली (32) पुत्र मोहम्मद नबी सुबह करीब आठ बजे साइकिल से मजदूरी के लिए लखीमपुर जा रहा था। रपटा पुल पार करते समय तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल सहित नदी में बह गया। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही रामापुर चौकी प्रभारी अबलीश पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाढ़ राहत टीम के साथ गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। बहाव तेज होने के कारण अभियान में परेशानी हो रही है, जिसके बाद सीतापुर की द्वितीय बटालियन पीएसी की फ्लड टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस के मुताबिक नदी में पानी अधिक होने से तलाशी में दिक्कत आ रही है, फिर भी अभियान जारी है। अभी तक बहे युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments