खेत में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हड़कंप

लखीमपुर खीरी , 1

मोहम्मदी-खीरी। उचौलिया कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैया गांव में सोमवार को एक गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार गांव निवासी विष्णु की गाय रात में चोरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि चोरों ने गाय को चोरी कर गन्ने के खेत में ले जाकर वध कर दिया। सुबह खेत में अवशेष देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु स्वामी और पुलिस को दी।
सूचना पर उचौलिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दफन करा दिया। पशु स्वामी विष्णु की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना की जानकारी पर पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top