सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान,
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2026 at 06:25 PM , 3गोला गोकर्णनाथ खीरी,
सोमवार 5 अक्टूबर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोलागोकर्णनाथ में सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी गोला विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान किया।
नामित सभासद सूर्य प्रताप सिंह, महामंत्री मिथलेश मिश्रा, आई टी संयोजक सुमित सक्सेना, मोहित जग्गी ,स्पर्श सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, जगत अवस्थी, गौरव श्रीवास्तव, प्रेम सिंह एवं अमित गुप्ता ने रक्तदान किया ।
रक्तदान अभियान के विधानसभा संयोजक धर्मेन्द्र सिंह ने बताता, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी और जनहितकारी अभियान है।
सह संयोजक रविन्द्र कटियार ने कहा, " रक्तदान जीवनदान है इससे किसी का जीवन बच सकता है ।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध प्रांत ठाकुर प्रसाद गंगवार, पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक उ०प्र० सुर्जन लाल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विधानसभा संयोजक शत्रोहन मिश्रा ,मण्डल अध्यक्ष मैलानी संजीव वर्मा, महामंत्री मिथलेश मिश्रा, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, नगर उपाध्यक्ष रामजी रस्तोगी, रेखा मिश्रा, विशेष वर्मा सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments