भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
भारत विकास परिषद की गोला शाखा द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के अंतर्गत 'क्विज प्रतियोगिता' का आयोजन किया, गया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की टीम में नैतिक पटेल व सृष्टि मिश्रा विजेता रहे, श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की टीम में अक्षत बाजपेई व आस्था अवस्थी विजेता रहे एवं गोला पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल 'रिंकू', विशिष्ट अतिथि श्रीमती मधु त्रिपाठी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ०द्वारिका प्रसाद रस्तोगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथी भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण के सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद,गोला शाखा के अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रवि सक्सेना, संस्कार संयोजक मनोज मिश्रा,संरक्षक डॉ० सौरभ दीक्षित,डॉ०आदर्श दीक्षित, डॉ० वीरेश चंद्र बाजपेई, रामेन्द्र शुक्ला, पीयूष पंकज बाजपेई, परविजय सिंह, अतुल त्रिवेदी इत्यादि गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम का संचालन डॉo आदर्श दीक्षित ने किया। शीघ्र ही भारत को जानो की प्रांतीय परीक्षा में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की विजेता टीमें प्रतिभाग करेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top