भोजपुरी संगीत में नए अंदाज की दस्तक, ‘Bhojpuriya Gen Z’ हुआ रिलीज
लखीमपुर खीरी Oct 04, 2026 at 10:30 PM , 3रैप और भोजपुरी संस्कृति के मेल से तैयार हुआ नया म्यूजिक वीडियो, युवाओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी |
भोजपुरी संगीत जगत में युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक नए अंदाज का म्यूजिक वीडियो ‘Bhojpuriya Gen Z’ रिलीज किया गया है। Abhishek Ghazan Present इस प्रोजेक्ट में भोजपुरी संगीत के साथ रैप और आधुनिक युवा अंदाज का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है।
‘Bhojpuriya Gen Z’ को रैपर हितेश्वर ने अपनी दमदार आवाज और रैप अंदाज से सजाया है। गाने के बोल अभिषेक गजन ने लिखे हैं, जबकि संगीत अनिल पाजी ने तैयार किया है। वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी चन्दन चौबे ने संभाली है।
गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ कुलदीप कुमार चौरसिया संभाल रहे हैं। टीम का प्रयास भोजपुरी संगीत को नई पीढ़ी के अंदाज और आधुनिक संगीत शैली से जोड़कर दर्शकों के सामने पेश करना है।
गाने में भोजपुरी भाषा और संस्कृति के साथ Gen Z यानी नई पीढ़ी के आधुनिक सोच, अंदाज और संगीत की झलक देखने को मिलती है। रैप शैली और भोजपुरी रंग का यह प्रयोग खास तौर पर युवा दर्शकों को आकर्षित करने वाला है।
म्यूजिक वीडियो को रैपर हितेश्वर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां दर्शक इसे देख और सुन सकते हैं। रिलीज के बाद से ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments