*दशहरा मेला एवं रुद्र महायज्ञ संडिलवा 2026 का कार्यक्रम घोषित*
लखीमपुर खीरी Oct 04, 2026 at 06:13 PM , 0मितौली खीरी। विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत संडिलवा के कस्ता सीतापुर मार्ग पर 21 अक्टूबर से संडिलवा स्थित जय शिव दानी बाबा मंदिर परिसर में तेरहवां दशहरा मेला महोत्सव एवं रुद्र महायज्ञ की शुरुवात कलश यात्रा के साथ होगी और 28 अक्टूबर रावण मेघनाद दहन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
जय शिव दानी बाबा सेवा संस्थान संडिलवा के अध्यक्ष दिलीप सिंह तोमर ने बताया 21 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी। कलश यात्रा दानी बाबा मन्दिर परिसर से चलकर रतहरी ग्राम के कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मितौली तक जाएगी। 22 अक्टूबर को नारद मोह लीला, 23 अक्टूबर को श्री राम जन्म ,मुनि आगमन ,तड़का वध । 24 अक्टूबर को पुष्प वाटिका , धनुष भंग ,परशुराम लछमन संवाद ,श्रीराम विवाह, 25 अक्टूबर को दशरथ कैकयी संवाद ,राम वन गमन ,श्रीराम केवट संवाद ,सीता हरण, 26 अक्टूबर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान हौसलों की का कार्यक्रम होगा । 27अक्टूबर को ,राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध ,लंका दहन ,सेतु बंध रामेश्वरम की स्थापना के साथ 28 अक्टूबर को मेघनाथ रावण वध एवं रावण दहन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा मेला आयोजन ग्राम प्रधान संडिलवा दिलीप सिंह तोमर,ग्राम प्रधान सरैंयां मदन शुक्ल ने सभी श्रद्धालुओं ग्राम और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों माताओं बहनों से निवेदन करते हुए कहा मेले में अपनी उपस्थिती और सहयोग देकर पुण्य के भागीदार बने और मेला कमेटी को गौरवान्वित करें।






_page-0001.jpg)
























Comments