75वीं तहसील स्तरीय क्रीड़ा रैली का शुभारंभ आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, पल्लवी और नाजिम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
लखीमपुर खीरी Oct 04, 2026 at 06:10 PM , 0मितौली-खीरी। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता के क्रीड़ांगन में शनिवार को 75वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा रैली का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पल्लवी और नाजिम ने मारी बाजी: 1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता की पल्लवी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उपासना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नाजिम ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बेचे लाल ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत अग्निहोत्री ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments