*पलिया कलां को ब्रॉडगेज से जोड़ने की मांग, नेपाल के कैलाली चैंबर ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र।*
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2026 at 06:55 PM , 0धनगढ़ी/पलियाकलां। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश की राजधानी धनगढ़ी स्थित कैलाली चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पलिया कलां रेलवे स्टेशन को ब्रॉडगेज रेल लाइन से जोड़ने की मांग की है। चैंबर के अध्यक्ष पुष्कर राज ओझा ने पत्र में कहा कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े व्यापार और आवागमन के लिए पलिया कलां रेलवे स्टेशन का विशेष महत्व है।
पत्र में कहा गया है कि पूर्व में *छोटी लाइन के समय गुजरात से नमक, असम व झारखंड से कोयला समेत विभिन्न सामान मालगाड़ियों के माध्यम से पलिया कलां तक पहुंचते थे*। ब्रॉडगेज व्यवस्था न होने के कारण अब नेपाल के सुदूरपश्चिम क्षेत्र में कई सामान ट्रकों से मंगाने पड़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त परिवहन खर्च पड़ रहा है।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल के सुदूरपश्चिम क्षेत्र के हजारों लोग व्यापार, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा सहित विभिन्न कार्यों के लिए भारत के अलग-अलग शहरों में आवागमन करते हैं। पत्र में दावा किया गया है कि पूर्व में *प्रतिदिन करीब पांच से छह हजार नेपाली नागरिक पलिया से रेल टिकट लेकर यात्रा करते थे और *सबसे ज्यादा रिजर्वेशन भी होता था जो आज भी जारी है।*
पत्र में भारत-नेपाल के सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री से पलिया कलां स्टेशन को जल्द से जल्द बड़ी रेल लाइन से जोड़ने की मांग की गई है। चैंबर का कहना है कि ब्रॉडगेज सुविधा मिलने से दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को राहत मिलेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments