दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

लखीमपुर खीरी , 19

धौरहरा खीरी।
गुरुवार शाम कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी धौरहरा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई बैठक में पुलिस बल के अलावा चेयरमैन सहित अन्य धर्मों के लोगो की मौजूदगी रही।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली परिसर में गुरुवार को नवागत क्षेत्राधिकारी अभिषेक व नवागत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देशन में आगे आने वाले दुर्गा पूजा व दशहरा मेले को लेकर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। दोनों अफसरों ने बैठक में आए हुए लोगों से सुझाव मांगे व समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में चेयरमैन नफीस खान रमाशंकर शुक्ला नंदकिशोर जायसवाल सहित नगर पंचायत सभासदों सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top