भारतीय योग दिवस की तैयारी हेतु निकाली जागरूकता रैली
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2026 at 07:46 PM , 11 लखीमपुर-खीरी, 2 अक्टूबर को भारतीय योग दिवस की तैयारी के क्रम में श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड केंद्र की अगुवाई में भुइफोरवा नाथ मंदिर से सेठ घाट तिराहे तक एवं वापसी करते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, प्रभातफेरी में योग स्लोगन की पट्टिका, बैनर, ढोल नगाड़े के साथ सैंकड़ों की संख्या में साधक साधिकाओं उप केन्द्र प्रमुख, केंद्र प्रमुख, क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय प्रधान सहित प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चंद्र वर्मा, जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री शिवराम वर्मा जिला संगठन मंत्री श्री अशोक तोलानी महिला जिला की जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव जिला मंत्री कामिनी मिश्रा जिला संगठन मंत्री सुमन वर्मा तथा सदस्य कार्यकारिणी डॉक्टर सुशीला सिंह व उमा शंकर त्रिवेदी की गरिमामई उपस्थिति ने प्रभातफेरी को अत्यंत प्रभावी बना दिया।
राष्ट्रीय योग दिवस 2 अक्टूबर को गुरुनानक इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रातः 6 बजे से संपन्न किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में योग प्रेमियों को आमंत्रित करने हेतु जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गजराम सिंह, अजय श्रीवास्तव, बीके बंशवार, सुमन वर्मा, अरविन्द वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, राम बहादुर मित्र, राम टहल वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, सुनीता सिंह ने अपनी बुलंद आवाज से गगनभेदी योग स्लोगनों से पूरा वातावरण योग मय बना दिया
प्रभातफेरी समापन पर रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला प्रधान ने संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय योग दिवस में अधिकाधिक संख्या में योग साधना में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
इस मौके पर महिला एवं पुरूष दोनों जिलों के सभी सम्मानित पदाधिकारी सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments