युवती का शव मिला
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 06:25 PM , 2धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का शव बसंतापुर रेहुआ मार्ग के सरसवा गांव के पड़ोस तालाब से दिन में दो बजे ग्रामीणों व पुलिस ने बरामद किया। बताया जाता है कि मृतका के पिता ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर शादी करने की नियत से झांसा देकर सोमवार शाम को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे बसंतापुर रेहुआ मार्ग के किनारे सरसवा पुलिस पिकेट से पहले सड़क किनारे तालाब से 18 वर्षीय सुगुनी पुत्री राम औतार गौतम का शव पुलिस व ग्रामीणों ने बरामद होने के सूचना मिलते पुलिस विभाग में हड़बड़ी मच गई। मामले की सूचना पर सीओ धौरहरा अभिषेक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही मृतका के परिजनों ने गांव निवासी दिनेश पुत्र राजेन्द्र गौतम के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर सोमवार शाम खेत देखने गई लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगाने का आरोप लगाया।
अवनीश सिंह ने बताया जांच में दोनों लोगो का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू हो गई।






_page-0001.jpg)
























Comments