अवैध कब्जा हटाने हेतु तहसीलदार ने दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 06:30 PM , 4धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र में मौजूद सरकारी जमीनों पर कैसे व किस प्रकार से विभागीय मिलीभगत से अवैध कब्जे चल रहे इसकी बानगी बिल्कुल अलग है इसी कड़ी में बीती 19 सितम्बर को क्षेत्र के ग्राम बसढ़िया निवासी ग्रामीण ने तहसीलदार धौरहरा को शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव के कुछ लोगों द्वारा राजस्व रिकार्ड में बंजर दर्ज खाते के अलावा मेरी निजी भूमि पर अवैध कब्जा करके छप्पर व टीन डालकर कब्जा कर लिया।
जानकारी के अनुसार दीवानी न्यायालय लखीमपुर में वाद विचाराधीन होने के बाद भी तहसील क्षेत्र के ग्राम बसढ़िया निवासी विनय कुमार पुत्र संगमलाल ने बीती 19 सितम्बर को तहसीलदार धौरहरा को शिकायती पत्र देकर बताया कि सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 261/2 रकबा 33 ढिस्मिल दर्ज खाते व बजंर दर्ज गाटा 256 पर गांव निवासी रामनारायन लाल आदि द्वारा छप्पर व टीन डालकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत कर्ता के मुताबिक विपक्षी लोगों का स्वयं का खेत गाटा संख्या 260 है जिसपर पक्का निर्माण शुरू कर दिया। शिकायत पत्र के मुताबिक गाटा संख्या 305 चरागाह के नाम दर्ज होने के चलते इन्हीं लोगों द्वारा बीते कई वर्षों से कब्जा करके खेती करते चले आ रहे हैं।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि नायब तहसीलदार व लेखपाल को भेज कर अवैध कब्जा हटवाने को निर्देशित कर दिया था।






_page-0001.jpg)
























Comments