*वित्तविहीन शिक्षकों की मासिक बैठक में विद्यालय सुरक्षा एवं संगठन विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा*
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 06:10 PM , 3*लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय वित्तविहीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघर्ष समिति, लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आज संगठन की मासिक बैठक का आयोजन उड़ान लाइब्रेरी, श्याम नगर स्थित संस्थापक कार्यालय में किया गया* बैठक की अध्यक्षता संगठन के *वरिष्ठ पत्रकार एवं इंद्रा प्रियदर्शिनी विद्यालय के प्रबंधक सत्यदेव श्रीवास्तव जी ने की।*
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद वर्मा द्वारा विद्यालय सुरक्षा के संबंध में जारी 16-बिंदुओं वाले सुरक्षा SOP पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, उनकी व्यावहारिकता तथा छोटे एवं वित्तविहीन विद्यालयों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे।
*प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जी ने संगठन के विस्तार तथा बैठकों के निर्धारित दिनों में आवश्यक परिवर्तन किए जाने का प्रस्ताव रखा।* उन्होंने संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
*बैठक में संगठन की सूचनाओं के त्वरित एवं प्रभावी आदान-प्रदान तथा डिजिटल माध्यम से सूचना-प्रसारण को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य की जिम्मेदारी संगठन के जिला महामंत्री श्री जफर अली जी को सौंपी गई*, ताकि संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएँ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तक समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुँचाई जा सकें।
बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कश्यप जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। विभिन्न शैक्षिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सदस्यों के बीच सार्थक चर्चा हुई और बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
अंत में *प्रदेश अध्यक्ष श्री यदुनंदन प्रसाद यादव जी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।*






_page-0001.jpg)
























Comments