*नगर पालिका में जनसुनवाई: अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं जन समस्याएं, जलभराव से लेकर सड़क-नाली तक 14 शिकायतों पर निस्तारण के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 3

*लखीमपुर-खीरी, 30 सितंबर 2026।*

नगर पालिका परिषद लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में *नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव* ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित व नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से *जलकल, निर्माण, साफ-सफाई और लाइट विभाग* से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। नगरवासियों ने जलभराव, हैंडपंप खराबी, पाइपलाइन लीकेज, जलापूर्ति बाधित, सड़क-नाली निर्माण और नाला सफाई को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

*जलकल विभाग - 6 शिकायतें*

- *श्रीमती आनंद मौर्य (बरखेरवा) -* हैंडपंप मरम्मत
- *सिंचाई विभाग, साउथ नहर कॉलोनी -* जलभराव
- *दीपक कुमार (शास्त्री नगर) -* जलभराव निवारण
- *श्रीमती आशा गौतम (रामनगर) -* पानी की पाइप मरम्मत
- *श्रीमती सुनीता (हिदायत नगर) -* नगर जलापूर्ति
- *राम कुमार (संकटा देवी) -* पानी की टंकी ठीक कराने की मांग

*निर्माण विभाग - 6 शिकायतें*

- *विकास (ईदगाह) -* नाली मरम्मत व पत्थर लगवाने
- *बजरंग शर्मा (बाजपेई कॉलोनी) -* सड़क मरम्मत
- *सुमित गुप्ता (हाथीपुर, दुर्बल आश्रम) -* नाला मरम्मत
- *आलोक राठौर (बरखेरवा) -* निर्माण कार्य
- *प्रशांत यादव (आवास विकास) -* सड़क ऊंची कराने
- *शिव कुमार (कमलापुर) -* सड़क व नाली निर्माण

*साफ-सफाई व लाइट -*

- *राजेंद्र कुमार (कमलापुर) -* नाला सफाई
- *राकेश मिश्रा (काशी नगर) -* बिजली के खंभे को ठीक कराने की शिकायत।

*अध्यक्ष ने दिए स्थलीय जांच के निर्देश*

डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार *स्थलीय निरीक्षण कर जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।*

उन्होंने कहा, "प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।"

इस अवसर पर लेखाकार देवाशीष मुखर्जी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर, जलकल लिपिक अभय सक्सेना तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top