सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान का समापन, प्रतियोगिताओं में मेधावी छात्रों ने दिखाया हुनर
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 05:59 PM , 7प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विधायक ने मेधावियों को किया सम्मानित
मितौली-खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे ‘सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत बुधवार को राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज, मितौली में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के संयोजकत्व में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू मौजूद रहे।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, भाषण, पोस्टर एवं चित्रकला में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान सीनियर वर्ग में रूमी देवी, साक्षी गौतम और अरीवा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षरा सिंह ने प्रथम, श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैगलगंज के लक्ष्य गुप्ता ने द्वितीय तथा चंद्रिका सिंह बिष्टोली देवी इंटर कॉलेज फतेहपुर की पल्लवी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज की सौम्या प्रजापति ने प्रथम, जिला पंचायत इंटर कॉलेज औरंगाबाद की तैयब खातून ने द्वितीय तथा केएसएम इंटर कॉलेज मितौली की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग में मोहम्मद सुभान ने प्रथम, प्रियांशी देवी ने द्वितीय तथा बबिता, अंशिका तिवारी और आयुष तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला जूनियर वर्ग में राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज की शशि मौर्य ने प्रथम, लक्ष्मण प्रसाद राज इंटर कॉलेज अलीपुर की सृष्टि शाक्य ने द्वितीय तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता की काजल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्राचार्य सत्य प्रकाश शुक्ला ने की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा भी मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के शिक्षक वीर प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments