सफाईमित्रों के सम्मान और सुरक्षा पर नगर पंचायत खीरी में हुआ विशेष शिविर
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 05:57 PM , 0स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, सम्मान समारोह और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की दी गई जानकारी
खीरी टाउन- खीरी स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत खीरी कार्यालय परिसर में ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने देखा और सुना। इसके बाद सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सफाईमित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। PPE किट समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों के नियमित इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि फहीम अहमद, अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, नगर पंचायत के सभासदगण एवं निकाय के कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत खीरी की ओर से कहा गया कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित नगर के निर्माण के लिए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही सफाईमित्रों के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments