आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 05:55 PM , 0धात्री महिलाओं के बच्चों को खीर खिलाकर मनाई रस्म, पोषण और साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। विकास क्षेत्र ईसानगर के अंतर्गत ग्राम सभा कबीरहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा धात्री महिलाओं के बच्चों को खीर खिलाने की रस्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुबूही ने की। मुख्य अतिथि अनिल कुमार बीडीसी तथा विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार पूर्व बीडीसी रहे। इस दौरान जॉनी कुमार सहायक अध्यापक, रमेश कुमार शिक्षा मित्र, इकबाल अहमद प्रधानाध्यापक सहित दर्जनों सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
सुपरवाइजर सुबूही ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर संतोष कुमारी, छाया देवी, मिथलेश कुमारी एवं संगिनी आशा ने धात्री महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। गर्भवती महिलाओं को डलिया में खिचड़ी, फल एवं पुष्टाहार प्रदान किया गया, जबकि धात्री महिलाओं को बच्चों के लिए खीर बनाने की सामग्री दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई तथा नियमित पोषण, स्वच्छता और बच्चों की देखभाल के महत्व पर जोर दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments