राम मोहन गुप्त रचेंगे इतिहास कविता के जादूगर टाइटल के साथ विश्व रिकॉर्ड पर दावा
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 05:53 PM , 0लखीमपुर खीरी।सुपरिचित समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त ऑन द स्पॉट दिए गए विषय पर त्वरित चार लाइना कविताओं का सृजन और प्रस्तुति करके "द पोएट्री विज़ार्ड" अर्थात "कविता के जादूगर" टाइटिल हित विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा प्रस्तुत करेंगे।आगामी 02 अक्टूबर शुक्रवार को, रॉयल लॉन, गोला गोकर्णनाथ में कपिलश फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे छोटी काशी काव्य कुंभ-सीजन 4 "75 घंटे व अधिक निरंतर गीत प्रस्तुति का रिकॉर्ड" बनाने के दौरान, लखीमपुर के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार राम मोहन गुप्त तत्क्षण कविता रचने की अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ऑन द स्पॉट दिए गए विषयों पर आधारित चार लाइना कविताओं का सृजन और त्वरित काव्य पाठ प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड का अपना दावा प्रस्तुत करेंगे। इस अनूठी प्रस्तुति में सफल सिद्ध होने पर राम मोहन गुप्त को "द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस, दुबई" द्वारा "कविता के जादूगर" (द पोएट्री विज़ार्ड) के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण प्रदान किया जाएगा।75 घंटे व अधिक निरंतर गीत प्रस्तुति के साथ साथ कविता के जादूगर एवं अन्य कई रिकॉर्ड्स बनाने के दावों (प्रदर्शनों) का मंचीय प्रदर्शन और लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस, दुबई की ओर से रिकॉर्ड सपोर्ट एवं एडजुडीकशन की तथा कपिलश फाउंडेशन द्वारा विभिन्न वांछित व्यवस्थाएं भी की गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments