दुकान में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी।थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकानदार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पट्टीरामदास (थाना व जिला खीरी) के निवासी रामबहादुर निषाद पुत्र सुन्दरलाल ने थाना खीरी उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी ने उनके साथ अकारण गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी जबरन उनकी दुकान में घुस आया और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित दुकानदार से प्राप्त तहरीर के आधार पर खीरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राज दूबे पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला आचार्य टोला, कस्बा व थाना खीरी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0572/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शुभम कुमार को सुपुर्द की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राज दूबे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top