ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से गन्ना किसानों में आक्रोश,
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2026 at 05:50 PM , 0क्षेत्रीय किसानो को गोला गन्ना ले जाने मे होगी कठिनाई, अंजनी दीक्षित,
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
गन्ना किसानों के लिए आफत बनी रेलवे ओवरब्रिज अंजनी दीक्षित
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा है रेलवे विभाग को गन्ना किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था ब्रिज के नीचे करनी चाहिए गन्ना भारे वाहन, और बैलगाड़ी से चीनी मिल गोला को गन्ना पहुंचना हुआ मुश्किल।
गोला लखीमपुर रोड पर गोला नगर के 1 किलोमीटर दूरी पर रेलवे विभाग द्वारा ओवर ब्रिज बनाया गया जिसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण बैलगाड़ी से गन्ना बिल्कुल ही ओवरब्रिज पार नहीं कर पाएगा कम हॉर्स पावर के ट्रैक्टर गन्ना भारी ट्रालियों को ब्रिज के ऊपर से निकल पाना बड़ा ही मुश्किल है गोला चीनी मिल को लगभग 35% गन्ना किसान लखीमपुर रोड की तरफ से अपना गन्ना लेकर चीनी मिल गोला को जाते हैं जो अब नहीं पहुंच पाएगा रेलवे विभाग और शासन प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिए ब्रिज के नीचे का मार्ग खुला रखा जाए अचानक रास्ता बंद हो जाने के कारण किसानों में व्यापक नाराजगी है जो बड़ा आंदोलन का रूप ले सकती है रेलवे विभाग और शासन प्रशासन वैकल्पिक मार्ग के रूप में ब्रिज के नीचे का रास्ता खुला रखें और रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे चालू रखी जाए,






_page-0001.jpg)
























Comments