*तस्करी पर रोकथाम के दावों पर उठे सवाल चंदनचौकी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर,*

लखीमपुर खीरी , 0

पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से सटे चंदनचौकी क्षेत्र में तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी रोकथाम न होने और शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने की चर्चाओं के बीच मामला सामने आने के बाद चंदनचौकी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, चाइनीज लहसुन और अखरोट की कथित तस्करी से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई। हालांकि, पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कार्रवाई के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी को लेकर पहले भी शिकायतें और सूचनाएं जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचती रहती है। इसके बावजूद यदि तस्करी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया, तो इससे स्थानीय स्तर पर निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा भी तेज है कि आखिर शिकायतों के बावजूद समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए।
इंडो-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर निगरानी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मामला सामने आने के बाद जिले के आला अधिकारी सीमा क्षेत्र को लेकर काफी सजग नजर आ रहे हैं। अधिकारियों की निगरानी और पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने की भी चर्चा है।

Related Articles

Comments

Back to Top