घायल बाइक सवार को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी।
बीती देर शाम सिसैया ढखेरवा हाइवे पर अनियंत्रित पिकप वाहन की बाइक सवार को टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तलाश के बाद आखिरकार पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक धौरहरा ढखेरवा हाइवे बीती शाम लगभग 7 बजे हसनपुर कटौली से गैस सिलेंडर लेकर गई पिकप वाहन गाड़ी नंबर UP.31.T.0834 भारत गैस एजेंसी धौरहरा की गाड़ी वापसी में सिसैया गांव के पास बाइक सवार नेकराम 22 वर्ष पुत्र रामगोपाल निवासी सिसैया खुर्द जो घरेलू सामान लेने सिसैया चौराहा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए नेकपाल को सीएचसी धौरहरा भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौक़े पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया व वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top