*जनसेवा केंद्र में ताले तोड़कर 64 हजार रुपये की चोरी, व्यापारी नेता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को दी सूचना।*

लखीमपुर खीरी , 0

पलियाकलां। मोहल्ला माहीगिरान-2 स्थित शमशाद के जनसेवा केंद्र (CSC सेंटर) में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर लॉकर में रखी करीब 64 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू किए। दुकान संचालक शमशाद के अनुसार, चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लॉकर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, मो. मुर्सलीन (सदर), मंत्री नीरज गोयल सहित अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, चोरी की रकम बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी साथियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाता रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top