शौचालय की दीवार गिरने से महिला की मौत
लखीमपुर खीरी Sep 29, 2026 at 05:40 PM , 0धौरहरा खीरी। तराई क्षेत्र में आए भयंकर तूफान व रिमझिम से लेकर जोरदार बारिश से क्षेत्र दर्जनों लोगों के आशियाने गिरने व असमय होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात घर से शौचालय जाने निकली महिला के उपर दीवाल गिरने से दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस व तहसील प्रशासन ने मंगलवार अल सुबह आवश्यक लिखा-पढ़ी करके शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक तराई क्षेत्र में चार दिनों से लगातार बारिश व तेज हवाओं के थपेड़ो से दर्जनों लोगों के आशियाने विखरने के साथ आधा दर्जन लोगों की मौत व चोटिल हुए इसी कडी में सोमवार देर रात क्षेत्र के ग्राम पलिहा निवासी थाना ईसानगर स्वेता दिक्षित 38 वर्ष पत्नी चुन्नीलाल शौचालय गई थी तभी शौचालय की दीवाल गिरने से दबकर मौत हो गई।मामले की सूचना पाकर मगंलवार अल सुबह गांव पहुंची ईसानगर पुलिस व तहसील प्रशासन के अफसरों ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि दैवी आपदा के तहत परिजनों को सहायता राशि मिलेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments