*बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से केला किसान बर्बाद, सांसद आनंद भदौरिया ने CM योगी को लिखा पत्र - फसल अनुदान व मुआवजे की मांग*

लखीमपुर खीरी , 0

(मनोज मिश्र केके शुक्ला) 

*धौरहरा/लखीमपुर।*

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी धान, गन्ना के साथ-साथ केले की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

किसानों की इस बर्बादी को लेकर धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने मोर्चा संभालते हुए उन्होंने 27 सितंबर को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पत्र लिखकर किसानो को हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल मुआवजे देने की मांग की है।
सांसद आनंद भदौरिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि -
हमारे लोकसभा क्षेत्र धौरहरा में भारी मात्रा में किसान केले की खेती करते आ रहे हैं। बीते दिनों आए तूफान और जोरदार बारिश से केला के साथ-साथ अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। तूफान से किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सांसद ने सरकार से मांग की है कि क्षतिग्रस्त हुई केला सहित सभी फसलों का राजस्व विभाग से शीघ्र आंकलन कराकर केला किसानों को फसल अनुदान के तहत उचित मुआवजा दिया जाए ताकि अन्नदाता की परेशानी कम हो सके।
गौरतलब है कि तराई क्षेत्र में केला धान गन्ना आदि मुख्य नकदी फसल है और दो दिन की आंधी-बारिश में सैकड़ों एकड़ केला गन्ना धान आदि जमीन पर गिर गया है जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top