*एमएलसी चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई*

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जाएगा।

कंट्रोल रूम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, बिना अनुमति प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर अथवा अन्य प्रचार सामग्री लगाए जाने की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार के प्रलोभन, अनुचित प्रभाव या अन्य अनियमितता तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें भी यहां दी जा सकेंगी।

जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, जनपद खीरी अंजनी कुमार सिंह ने आमजन एवं सभी संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि एमएलसी निर्वाचन से जुड़ी किसी भी सूचना या शिकायत को तत्काल जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05872-271127 पर उपलब्ध कराएं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top