*मैलानी-नानपारा छोटी रेल लाइन बंद, दर्जनों कस्बों व सैकड़ों गांवों का रेल संपर्क कटा।*
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2026 at 06:17 PM , 2*पलियाकलां-(खीरी)* मैलानी-नानपारा छोटी रेल लाइन बंद होने से क्षेत्र के व्यापारी, गरीब वर्ग और आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रेल सेवा बंद होने के कारण दर्जनों छोटे-बड़े कस्बों और सैकड़ों गांवों का सीधा रेल संपर्क प्रभावित हो गया है।
रेल सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का सस्ता और सुगम साधन रही है। ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को अब निजी वाहनों और महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है, क्योंकि दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आने वाले ग्राहक व व्यापारी प्रभावित हुए हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी इस क्षेत्र की समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और सरकार से मैलानी-नानपारा रेल मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा रेल संपर्क बहाल करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण आबादी को बड़ी राहत मिल सकती है।






_page-0001.jpg)
























Comments