*पलिया जिला बनना पलिया विधानसभा की सम्मानित जनता का अधिकार है!* *हर हाल में पलिया जिला बनाकर दम लेंगे*
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2026 at 05:27 PM , 3*भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले भाजपा नेता रवि गुप्ता*
पलिया विधानसभा क्षेत्र चंदन चौकी के ग्राम गुबरौला स्थित श्री ठक्कर बाबा आश्रम पद्धति विद्यालय में देश पर अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अमर शहीद भगत सिंह जी ने कैसे हंसते-हंसते देश पर अपनी जान न्योछावर कर दी! देश सदैव ऐसे महान योद्धा का ऋणी रहेगा जिसने आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया इस बारे में विस्तृत बताया रवि गुप्ता ने! साथ ही मंच से अपने संबोधन में भाजपा नेता ने कहा कि पलिया का जिला बनना विधानसभा की सम्मानित जनता का प्रथम अधिकार है! षडयंत्रों को फेल करते हुए हर हाल में जिला बनवाकर ही दम लेंगे! क्योंकि पलिया क्षेत्र का संपूर्ण विकास पलिया को जिला बनाने से हो जाएगा!






_page-0001.jpg)
























Comments