रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ ने फार्मासिस्टों को सम्मानित कर मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस,

लखीमपुर खीरी , 8

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
विश्व फार्मासिस्ट दिवस, के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले फार्मासिस्टों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, 25 सितंबर को प्रस्तावित यह कार्यक्रम भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था।
कार्यक्रम में क्लब की ओर से  विवेक दीक्षित, उस्मान खान, पंकज जायसवाल, प्रभात गौरव वर्मा, राहुल राजपूत एवं श्रीमती अंजली वर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फार्मासिस्टों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने, दवाओं की उचित जानकारी देने तथा मरीजों के उपचार में सहयोग करने में फार्मासिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान है।
समारोह में क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह, सचिव अभिषेक वर्मा, पीडीआरआर रिशु माहेश्वरी, जेडआरआर सर्वेंद्र अनुराग वर्मा, एवं पूर्व अध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा, सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी एवं क्लब के चार्टर सदस्य पंकज जायसवाल के नेतृत्व में समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्लब के सदस्यों ने सभी सम्मानित फार्मासिस्टों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर योगदान की सराहना की।

Related Articles

Comments

Back to Top