*गरीब पटरी दुकानदार व्यापारियो को कोई नहीं हटाएगा-विधायक रोमी साहनी*

लखीमपुर खीरी , 10

पलिया कलां। स्टेशन रोड के खोखा-रेहड़ी व पटरी व्यापारियों को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हटाने के नोटिस जारी होने के बाद व्यापारियों में चिंता बढ़ गई। प्रभावित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
विधायक रोमी साहनी ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा, “परेशान न हों, हम आपके साथ हैं और गरीबों का व्यापार कोई नहीं छीन पाएगा।” विधायक के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली और उनका आभार जताया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्या उनकी अपनी समस्या है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और व्यापारी की समस्या हमारी अपनी समस्या है। व्यापारियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना ही हमारी जिम्मेदारी है। 
इस दौरान तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहनिया, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, देवेंद्र अरोड़ा, फिरोज खान, रियाजुद्दीन, आरिफ, भाजपा सभासद पति मनोज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रिंकू गुप्ता, श्यामा, विकास गुप्ता, राज कुमार ,अयान,जसमुद्दीन, अकील खान,मफ़ूज़ ,अमन,अमीर, मनोज,दीपक, विपिन गुप्ता, विकास,नन्द राम, संजय मित्तल, रोहित, सुरेश चंद्र ,बलकार सिंह, तेजराम ,रामप्रसाद, शंभू सिंह,रामप्रसाद,मोहित, वीरेंद्र कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top